मिर्जापुर, अक्टूबर 15 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव में मंगलवार की रात मां के बगल सो रही सात वर्षीया बच्ची का मुंह दबाकर भाग रहे संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।सुमतिया गांव निवासी सुरेंद्र कुमार सूरत की एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी निशा देवी अपने 14 वर्षीय बेटे अनुराग और सात वर्षीया बेटी काजल के साथ रहती है। मंगलवार की रात लगभग दो बजे काजल मकान के बरामदे में अपनी मां के बगल में सो रही थी। इसी दौरान एक युवक बच्ची का मुंह दबाकर भागने लगा। अचानक बच्ची की चीख सुनकर मां की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर...