Mirzapur News: साक्षी को अर्थ शास्त्र में मिला गोल्ड मेडल
मिर्जापुर, जुलाई 18 -- Mirzapur News: लालगंज। तहसील क्षेत्र के ऊंटी पंवारी कला गांव की बेटी साक्षी मिश्रा ने प्रो राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज के नौवें दीक्षांत समारोह में एमए अर्थशास्त्र विषय में सर्वोच्च अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। साक्षी मिश्रा ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में अर्थशास्त्र विषय में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के हाथों स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साक्षी के पिता कृष्ण गोपाल मिश्र उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के अधिवक्ता, राज्य विधि अधिकारी एवं भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय में मध्यस्थ हैं। यह भी पढ़ें- 'कृपालु' की छात्राओं को पांच स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक माता सरिता मिश्रा गृहण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.