मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हसौली गांव के नहर में वर्षों पूर्व बनाए गए साईफन को सिंचाई विभाग ने तोड़वा दिया। इससे क्षेत्र के हसौली, कर्जी, घसरौड़ी, ओड़ी सहित आसपास के गांवों की जल निकासी समस्या गंभीर हो गई है। लगातार जलभराव से क्षेत्र में बाढ़ कि स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगो को लगभग तीन फीट पानी से होकर पैदल आना जाना पड़ रहा है। किसानों की कई एकड़ फसल पानी से बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पचास वर्ष पूर्व क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए गड़ई नदी में बाढ़ के दौरान पानी की निकासी के लिए रामपुर, ओड़ी, भदावल, जमालपुर नहर मार्ग पर हंसौली गांव के समीप साईफन का निर्माण कराया गया था। गड़ई नदी या स्रोतों से पानी बढ़ने पर इस साईफन से बाढ़ के पानी की निकासी होती थी। आरोप ह...