Mirzapur News: साइबर सेल ने तीन पीड़ितों के खाते में लौटाए 31,865 रुपये
मिर्जापुर, अगस्त 1 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। हलिया पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के तीन मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के खातों में कुल 31,865.05 रुपये वापस कराए हैं। संबंधित बैंकों, भुगतान कंपनियों और एनसीआरपी पोर्टल के समन्वय से यह सफलता मिली। देवरी तीता निवासी असीम राय के साथ हुई 29 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी में 18,867.05 रुपये वापस कराए गए। वहीं उमरिया निवासी ज्ञानशंकर पाल के दो मामलों में 999 रुपये और 11,999 रुपये उनके खाते में वापस दिलाए गए।थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर ठगी की शिकायत समय पर दर्ज कराने से धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का नया स्वरूप: धोखाधड़ी के वे तरीके जिनकी जानकारी हर भारतीय के लिए आवश्यक है उन्होंने लोगों से ओटीपी, एटीएम, सीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.