मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा कला गांव में किसान के खाते से चार लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बैंक व थाने का चक्कर काट कर थक चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला तीन दिन पुराना है।

पीड़ित का विवरण क्षेत्र के रतेह चौराहा सेमरा कलां गांव निवासी लक्ष्मीकांत पांडेय किसान हैं। उन्होंने बताया कि इंडियन बैंक पवारी कलां शाखा में उनका खाता है। बीते छह जुलाई को खाते से एक रूपए कटने पर बैंक शाखा पहुंचा। यहां सहायक शाखा प्रबंधक से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से एक रुपये कटा है। उसके बाद वापस घर लौट आया। नौ जुलाई की शाम को खाते से 4 लाख 110 रूपए गायब हो गए। खाते से रुपये गायब देख होश उड़ गए। तत्काल थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। श...