मिर्जापुर, अगस्त 1 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में न्यायालय के आदेश पर हलिया थाने में व्यापारी की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्नपूर्णा भंडार के संचालक अमरेश कुमार का आरोप है कि वर्ष 2025 में उन्होंने करीब 4.44 लाख रुपये का माल एक फर्म को आपूर्ति किया था। भुगतान उनके बैंक खाते में आया, लेकिन बाद में साइबर अपराध से जुड़ी कार्रवाई के चलते खाते में जमा राशि का एक हिस्सा फ्रीज करा दिया गया और शेष धनराशि भी प्रभावित हुई। वादी का आरोप है कि विपक्षी ने जानबूझकर साइबर अपराध से जुड़ी धनराशि उनके खाते में भेजी, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का नया स्वरूप: धोखाधड़ी के वे तरीके जिनकी जानकारी हर भारतीय के लिए आवश्यक है थाना प्रभारी राजीव कुमार श्रीवास्...