Mirzapur News: साइबर अपराध की जांच में दक्ष होगी जिले की पुलिस
मिर्जापुर, सितम्बर 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच जिले की पुलिस को साइबर अपराध की रोकथाम और जांच में तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से बीएचयू दक्षिणी परिसर बरकछा में शुरू हुआ।
प्रशिक्षण का शुभारंभ एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने साइबर रक्षक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण 17 से 19 सितंबर तक चलेगा। कार्यशाला के माध्यम से जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराध होने से रोकने के साथ ही घटना के बाद प्रभावी विवेचना, डिजिटल साक्ष्य जुटाने और मामलों के निस्तारण की तकनीक बताई जाएगी। प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देने के साथ डिजिटल साक्ष्यों के सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से संकलन पर भी जोर दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.