Mirzapur News: सहकार भारती आयोजित करेगा कार्यशाला
मिर्जापुर, अगस्त 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के बथुआ स्थित नई बस्ती के श्रीरामपुरम कालोनी में सहकार भारती की हुई बैठक में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करने का फैसला किया गया। सहकार भारती के सह संगठन प्रमुख विजय कुमार पांडेय ने कहाकि जन सामान्य को जोड़ने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह 29 और 30 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला में संगठन के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष उमा पांडेय, जिला महिला प्रमुख दीपा उमर, जिला उपाध्यक्ष डॉ. मंजूलता जायसवाल, राखी गुप्ता, बीना सिंह, निर्मला सिंह, सरिता सिंह, डॉ. पीसी गौतम, सुरेश मौर्य, जय प्रकाश मिश्र व शिवलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.