Mirzapur News: सहकारी समितियों पर डीएपी न मिलने पर चौपाल में हंगामा
मिर्जापुर, अक्टूबर 17 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोनौरा एवं सुपंथा ग्रामसभा में शुक्रवार को पंचायत भवन पर संपन्न हुई चौपाल में साधन सहकारी समिति की दुकानें पर डीएपी खाद नहीं मिलने को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान एडीओ कृषि की अनुपस्थिति से किसानों में रोष और भी बढ़ गया।कुशहां गांव स्थित समिति के सचिव ओम शंकर तिवारी ने बताया कि फिलहाल दो सौ बोरी डीएपी उपलब्ध है। गेंहू की बुआई के लिए डीएपी खाद के लिए किसान हलकान हैं। जिलाधिकारी की ओर से नामित नोडल अधिकारी नदारद रहे। गोनौरा में राजू सिंह एवं अन्य ग्रामीणों ने हर घर नल योजना का पानी नहीं मिलने की शिकायत की। कहा कि पाइप लाइन ध्वस्त हो गई है। मरम्मत नहीं कराए जाने से नलों की टोटियां मुंह चिढ़ा रही हैं। एडीओ समाज कल्याण प्रेमचंद पटेल ने किसानों को फार्मर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.