मिर्जापुर, सितम्बर 26 -- Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर) l राजगढ़ थाना क्षेत्र के पथरखुरा गगव के पास शुक्रवार की रात सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो में सवार एक वर्षीय बालक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया।जहां sbhi का उपचार चल रहा है। मड़िहान थाना क्षेत्र के सुग़ापाख गांव से कुछ एक ऑटो में सवार होकर शुक्रवार की देर रात राजगढ़ जा रहे थे।जैसे ही ऑटो राजगढ़ थाना कदहेतर के पथरखुरा गांव के पास पहुंचा, तभी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे ऑटो में सवार सुगापाख गांव निवासी 55 वर्षीय सियाराम,32 वर्षीय सीमा तथा 27 वर्षीय राधा सहित सीमा का एक वर्षीय पुत्र अथर्व घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौक़े पर पहुंच गए और सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूच...