मिर्जापुर, अक्टूबर 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर/ विंध्याचल हिटी। पितृ विसर्जन (सर्वपितृ अमावस्या) के अवसर पर अपने पूर्वजों का पिंडदान करने के लिए विंध्याचल के शिवपुर स्थित रामगया घाट, नगर के बरियाघाट समेत जनपद के गंगा घाटों, नदी, सरोवर और सार्वजनिक स्थानों पर अपार भीड़ उमड़ी। गंगा स्नान करने के बाद लोगों ने पितरों के मोक्ष के लिए विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया। परंपरा, कर्मकांड, श्रद्धा एवं विश्वास के पर्व पर वृद्ध, बालक, जवान कालीतिल मिश्रित जल अंजुरी में भरकर तर्पण और जौ का आटा, खोवा, कालीतिल का पिंड और दूध, गुड़ चावल का खीर बनाकर पुरोहितों के निर्देशन में विधि-विधान से पिंडदान कर अपने पितरों का आशीर्वाद लेकर उन्हें विदा किया। साथ ही अगले साल पुन:आने का न्यौता भी दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अदवा नदी के तट पर लोगों ने किया प...