मिर्जापुर, सितम्बर 16 -- Mirzapur News: जमालपुर, (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के हसौली गांव में सर्पदंश से 48 वर्षीय इंदू देवी की मंगलवार की देर रात्रि मौत हो गई। महिला मौत से परिजनों में कोहराम मच गया l इंदु मंगलवार को सुबह सफाई करने छत गई l पानी निकासी के लिए लगे पाइप में छिपे सर्प ने महिला को पाइप से निकलकर डंक मार दिया। महिला कि तबीयत खराब होने पर परिजन सीएचसी केंद्र जमालपुर ले गए l जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया,लेकिन परिजन महिला को कछवां बाजार ले गए l जहां जबाब मिलने पर गाजीपुर स्थित सती माई के यहां लेकर जा रहे थे l रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने पर पति और पुत्र शानू का रो -रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना दिए बिना महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...