मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: लालगंज। संतनगर थाना क्षेत्र की बोदा गांव निवासी सरिता रागनी (28) को मंगलवार की रात में सर्प ने डंस लिया। इससे उनकी मौत हो गयी। परिजनों के मुताबिक पति राम सकल की तबियत खराब होने के कारण सरिता रागनी पति के पास कुर्सी पर बैठी थी। उसी समय सर्प बाहर से घर में घुस आया और सरिता रागनी के पैर के अंगूठे में काट लिए। परिजनों ने दवा पिलाने बगल के गांव राहकला ले गए। लेकिन हालत गंभीर हो गई। तब परिजन इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...