मिर्जापुर, जुलाई 21 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात सर्पदंश से विवाहिता और अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना चुनार और जिगना थाना क्षेत्र की है। जिगना संवाद अनुसार क्षेत्र के चितौली गांव निवासी 51 वर्षीय इंद्रमणि बीती रात भोजन करने के बाद खपरैल के मकान में सोने चले गए। सुबह काफी देर तक वह नहीं उठे तो पत्नी मंगरा देवी ने आवाज लगाई। पास जाने पर पति को अचेतावस्था में देख बिलखने लगीं। परिजन सर्पदंश के चक्कर में उन्हें झाड़ फूंक कराने लेकर चले गए। दोपहर में प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई में बड़ा था। दो पुत्र व एक पुत्री हैं। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। ...