Mirzapur News: सर्पदंश से युवती की हालत बिगड़ी, रेफर
मिर्जापुर, अगस्त 30 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के सहदेइया गांव में रविवार को सर्प के डसने से युवती की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया गया है। सोनभद्र जिले के कर्मा थाना क्षेत्र के सहदेइया गांव निवासी 22 वर्षीय सोनम रविवार को खेत की ओर किसी काम से गई थी। उसी समय घास में छुपे सर्प ने उसके पैर में डस लिया। घर पहुंचने पर उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर सोनभद्र जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीएचसी के चिकित्सा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.