Mirzapur News: सर्पदंश से युवक की मौत
मिर्जापुर, जुलाई 9 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के जुड़िया गांव में सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी रवि ने बताया कि भाई 20 वर्षीय सूरज मंगलवार को घर में चारपाई पर सोया था। उसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मर्चा गांव झाड़ फूंक कराने ले गए। हालत में सुधार न होने पर मड़िहान सीएचसी ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे मंडलीय अस्पताल भेज दिया। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Latehar News: सर्पदंश से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, समय पर इलाज नहीं मिलने से गई जान यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सर्पदंश से मासूम की मौत, मचा हड़कंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.