मिर्जापुर, अगस्त 25 -- Mirzapur News: जिगना। थाना क्षेत्र के बहुती चकचौरा गांव में सोमवार की दोपहर सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोरकी मौत हो गई। गांव निवासी धीरज सरोज का बड़ा बेटा शिवा बच्चों के साथ गांव में खेलने गया था। इसी बीच कच्चे मकान के पास उसे सर्प ने डस लिया। हालत गंभीर होने के बाद भी परिवार वाले झाड़ फूंक कराते रहे। देर शाम किशोर की मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...