Mirzapur News: सम्राट हास्पिटल के संचालक समेत चार पर केस
मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कोर्ट के आदेश पर लालगंज थाना क्षेत्र स्थित सम्राट हॉस्पिटल के संचालक, संबंधित डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि अस्पताल में गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही बरती गई। परिजनों से अतिरिक्त रकम लेने के बाद उन्हें धमकी दी गई है।
समस्या का विवरण लालगंज निवासी रामचंद्र पाल की पत्नी अर्चना पाल गर्भवती थीं। प्रसव के लिए परिजन उन्हें निजी एएनएम गुलाब कली के पास लेकर गए थे। आरोप है कि एएनएम ने सामान्य प्रसव संभव नहीं होने की बात कहते हुए ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसके बाद उसने अपने देवर का अस्पताल बताते हुए अर्चना को सम्राट हॉस्पिटल में भर्ती कराने की बात कही। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां उसे भर्ती कर लिया गया। भर्ती होने के बाद अर्चना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.