Mirzapur News: समाधान दिवस से अनुपस्थित आठ अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी
मिर्जापुर, नवम्बर 7 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आठ विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। उन्होने सभी अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेज दिया। वहीं समाधान दिवस पर 65 मामले आए। सीडीओ ने तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिए। वहीं शेष मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अफसरों को सौंप दिया।मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, जिला विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.