मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। रोटरी क्लब मिर्जापुर इलीट ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली। क्लब के सदस्यों ने सभी रोगों की एक ही दवाई, घर में रखो साफ-सफाई के नारों के साथ बाबा घाट से घंटाघर तक रैली निकाली। राहगीरों और दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अभियान के अंतर्गत ठेला दुकानदारों को छह डस्टबिन, सफाईकर्मियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए अंगवस्त्र एवं पुरस्कार, मास्क, हैंड ग्लव्स और सेफ्टी जैकेट का वितरण किया। सड़क किनारे दवा का छिड़काव भी कराया। अध्यक्ष महेश केसरवानी, सचिव शरद श्रीवास्तव, विष्णु खंडेलवाल, गोपाल अग्रवाल, आनंद गुप्ता, रोहित अग्रवाल, आशीष खंडेलवाल, श्वेता केसरवानी, नीतू श्रीवास्तव, आशीष सिंह, बलवंत सिंह, विजय सिंह, बृजेश गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...