Mirzapur News: सभासदों के पिकनीक पर जाने से बोर्ड की बैठक स्थगित
मिर्जापुर, अगस्त 24 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सभासदों के पिकनिक मनाने के लिए चले जाने के कारण सोमवार को आहूत नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक स्थगित कर दिया गया। इस प्रकार अहरौरा नगर पालिका बोर्ड का पांच माह बाद भी बजट नहीं पास हो पाया। बजट पास न होने से नगर के विकास कार्यों के साथ ही सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इससे पहले भी भारी विरोध के कारण बजट बैठक स्थगित किया गया था।दरअसल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने दुर्गाजी पहाड़ी पर स्थित सामुदायिक भवन पर बजट पास करने के लिए बैठक बुलाई थी। बैठक की सारी तैयारी भी नगर पालिका परिषद की ओर से कर ली गई थी। सामुदायिक भवन में सभासदों के आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, लेकिन तय समय तक सभासदों के न पहुंचने पर नपाध्यक्ष, अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.