Mirzapur News: सब्जी तोड़ रहा किशोर करंट से झुलसा
मिर्जापुर, सितम्बर 19 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवहट गांव में शुक्रवार की देर शाम दीवार पर चढ़कर सब्जी तोड़ते समय किशोर बिजली के तार में प्रवाहित करंट से झुलस गया। परिजनों ने उसे स्थानीय बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।क्षेत्र के देवहट धरिकार बस्ती निवासी 13 वर्षीय भीम वर्मा पुत्र शिवम वर्मा शाम लगभग पांच बजे अपने निर्माणाधीन पक्के मकान की दीवार पर चढ़कर नेनुआ व करैला तोड़ रहा था। मकान के बगल से ही बिजली का तार गुजरा था। उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। सब्जी तोड़ते समय किशोर बिजली के तार में छू गया। जिससे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। किशोर को झुलसा देख उसे आनन-फानन में बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.