Mirzapur News: सप्तमी पर अदलपुरा शीतला धाम में अपार भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
मिर्जापुर, अक्टूबर 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। चुनार क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बड़ी शीतला माता धाम में शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन करने के लिए देर शाम तक मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। सप्तमी के दिन का विशेष महत्व होने के कारण भोर चार बजे मंगला आरती के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर मां की विशेष श्रृंगार आरती की गई और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, सिंदूर, लाई और फूल-माला चढ़ाकर माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.