मिर्जापुर, सितम्बर 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवादााता। सरकार के विकास और गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाये जाने के दावों के बीच जनपद के हलिया और लालगंज ब्लॉक के कई विद्यालय हैं, जहां तक बरसात में स्कूल तक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के पहुंचने की राह आसान नहीं है। लालगंज ब्लॉक के तिलाव, लहंगपुर, हलिया का हलिया, नैड़ी कठारी राजकीय हाईस्कूल के चंद कदम दूरी संपर्क मार्ग और पक्की नहीं बन पाया है।आमदिनों में तो ठीक है, लेकिन बरसात के मौसम में स्कूल तक पहुंचना आसान नहीं है। कहीं दो सौ तक तो कहीं ढाई सौ मीटर कच्चा रास्ता है। बरसात होने पर रास्ते पर जल जमाव और कीचड़ से भर जाता है। छात्र-छात्राओं को मुख्य रास्ते से सौ दो मीटर की दूरी तय करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और फीसलन में पैर फीसलने पर गिर जाते हैं। जिससे उनके कपड़े ...