Mirzapur News: सपा और कांग्रेस के प्रदर्शन पर कलक्ट्रेट मार्ग सील
मिर्जापुर, जुलाई 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । समाजवादी पार्टी और कांग्रेसियों के कलक्ट्रेट पर बुधवार को संभावित प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गयी थी। कलक्ट्रेट के सभी प्रवेश द्वार को सील कर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गयी थी। तलाशी लेने के बाद फरियादियों को कलक्ट्रेट में प्रवेश दिया जा रहा था। वहीं सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट और नगर के प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गयी थी। जिससे सपाई और कांग्रेसी कोई खुराफात न करने पाए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता मंगलवार की रात से ही आक्रोशित हो गए थे। सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की रात में ही नगर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.