मिर्जापुर, अगस्त 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। जिले में सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक सर्वाधिक बारिश सदर तहसील में रिकार्ड की गयी है। सदर तहसील में 85 मिमि बारिश हुई। वहीं सबसे कम लालगंज तहसील में मात्र 18 मिमि बारिश हुई। झमाझम बारिश से नगर और आसपास के इलाके में जलभराव हो गया। जिले में सोमवार की रात साढ़े नौ बजे से शुरु हुई बारिश मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे तक हुई। कृषि विभाग के मुताबिक सबसे अधिक बारिश सदर तहसील के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हुई है। सदर तहसील में 85 मिमि बारिश हुई है। वहीं चुनार में 20 मिमि, मड़िहान में 21 मिमि और सबसे कम लालगंज तहसील में 18 मिमि बारिश रिकार्ड की गयी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: दिनभर छाए रहे बादल, बारिश ने दी राहत जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश यादव का कहना है कि अगस्त माह में हुई बारिश से जुलाई म...