मिर्जापुर, अगस्त 28 -- Mirzapur News: राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार के पास साइकिल व बाइक की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया है। राजगढ़ गांव निवासी 46 वर्षीय वीर सिंह करवल सोनबरसा बाजार से बाइक से अपने घर राजगढ़ जा रहे थे। जैसे ही सोनवर्षा गांव के पास पहंुचे। तभी बाइक सवार के सामने अचानक साइकिल सवार गढ़वा गांव निवासी 35 वर्षीय बुल्लू आ गया। जिससे दोनों में टक्कर हो गई। सड़क पर गिरकर दोनों जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद वीर सिंह की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...