मिर्जापुर, सितम्बर 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। सड़क हादसे में जख्मी फाइनेंस कर्मी ने वाराणसी ले जाते समय बुधवार की देर रात दम तोड़ दिया। जबकि एक कर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया है।

हादसे का विवरण अदलहाट थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी बघेल गांव निवासी 25 वर्षीय आनंद कुमार पुत्र बहादुर व वाराणसी के राजातालाब निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र कुमार दोनों एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। बुधवार की देर शाम दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर अदलहाट की ओर आ रहे थे। अदलहाट के सिकिया गांव पेट्रोल पम्प के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दिया था।

मृतक की पहचान हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार आनंद की...