मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: जिगना (मिर्जापुर)। सड़क हादसे में बीती रात घायल विंध्याचल थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव निवासी युवक की बुधवार की भोर में मंडलीय अस्पताल में ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई‌। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी 42 वर्षीय देवेश दुबे पुत्र सभा शंकर दुबे ने नगर क्षेत्र में कपड़े की दुकान खोल रखा है। मंगलवार को वह कपड़ा खरीदने के लिए वाराणसी गए थे। रात में कपड़ का गठ्ठर बांधकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के बिसुंदरपुर गांव के सामने भटौली-मिर्जापुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित मैजिक वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे देहात कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा ने एंबुलेंस बुलाकर मंडलीय अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराय...