Mirzapur News: सड़क पर बने गड्ढे में धंसा ट्रक
मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: पड़री। थाना क्षेत्र के भोजपुर पहाड़ी गांव में बीती रात सड़क पर बने गड्ढे में ट्रक धंस गया। ट्रक के फंसने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रक चालक अमीरती गांव निवासी तेजबलि सिंह ने बताया कि वह बिहार से पुट्टी लादकर कोलकाता जा रहा था। रास्ते में घर होने के कारण वह पहाड़ा से अपने गांव अमीरती जा रहा था। इसी दौरान भोजपुर पहाड़ी गांव में सकरी सड़क पर बने गड्ढे में ट्रक धंस गया। जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सड़क के गड्ढे में धंसा 12 चक्का ट्रक, आवागमन बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.