मिर्जापुर, जुलाई 31 -- Mirzapur News: पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के मुश्किरा गांव में लालगंज-कलवारी सम्पर्क मार्ग पर गुरुवार को एक पेट्रोल पम्प के पास ओवरलोड बालू लदे ट्रक का पहिया बीच सड़क पर धंस गया। यह तो संयोग रहा कि पटरी पर गड़े बिजली के पोल के सहारे ट्रक खड़ा रहा अन्यथा पलट जाता। सुबह लगभग 11 बजे बालू लदे ट्रक का चालक ट्रक को वापस घुमाने लगा तभी अचानक उसका पिछला पहिया धंस गया। इससे आवागमन काफी देर तक प्रभावित रहा। ट्रक का बालू उतारने के बाद ट्रक को बाहर निकाला गया। तब आवागमन शुरू हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...