मिर्जापुर, नवम्बर 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक के वीरशाहपुर गांव के भुइली पांडेय मजरे में लोक निर्माण विभाग बनवाई जा रही सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उंगली उठाई है। कहा है कि सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। अधिवक्ता महेंद्र कुमार दुबे ने तकनीकी ऑडिट सेल से सड़क की निष्पक्ष जांच, परत की मोटाई और निर्माण सामग्री का प्रयोगशाला परीक्षण कराने की मांग की है। साथ ही जांच की वीडियोग्राफी कराके रिपोर्ट सार्वजनिक करने और अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...