मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: पड़री। क्षेत्र के भोजपुर पहाड़ी गांव में रविवार की रात सड़क संकरी होने के कारण 12 चक्का ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में धंस गया। ट्रक के फंस जाने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रक चालक अमीरती गांव निवासी तेजबलि सिंह ने बताया कि वह पुट्टी लादकर कोलकाता जा रहे थे। रास्ते में घर होने के कारण वह पहाड़ा से अपने गांव अमीरती जा रहे थे। जब भोजपुर पहाड़ी गांव में संकरी सड़क पर ट्रक लेकर पहुंचे तो वह असंतुलित होकर किनारे स्थित गड्ढे में चला गया। ट्रक के धंसने से वाहन फंस गया और आवागमन प्रभावित हो गया। इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहनों को भी परेशानी हुई। संकरी सड़क के कारण ट्रक को बाहर निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लो...