Mirzapur News: सड़क के किनारे बोरी में मिला जंगली सुअर का मांस
मिर्जापुर, अगस्त 1 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान के पास शनिवार शाम को बोरी में बंद संदिग्ध मांस मिलने पर राहगीरों में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बोरी को एक आटो पर लदवाकर लहुरियादह जंगल में चार किलोमीटर दूर फेंकवा दिया। पुलिस की इस कारगुजारी से क्षेत्रीय लोगों में रोष है। मौके पर मौजूद राहगीरों व स्थानीय लोगों ने बताया कि बोरी से आ रही दुर्गंध से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मांस दो तीन दिन पहले का था।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस को संदिग्ध बोरी को थाने पर ले जाकर जांच करनी चाहिए थी, लेकिन बोरी को एक आटो पर लदवाकर नेशनल हाईवे किनारे लहुरियादह जंगल में फिंकवा दिया। बोरी में किस जानवर का मांस फेंका ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.