मिर्जापुर, सितम्बर 22 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी कोटवा के पास बीती रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक के ससुर ने आरोप लगाया कि दामाद के पास रखे रुपये दो व्यक्ति छीन रहे थे। उनसे बचने के लिए भागते समय वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस से घटना की जांच कराने की मांग की है।

घटना का विवरण देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर गांव निवासी 28 वर्षीय नौशाद के साला की शादी थी। वह शादी में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी संग साला के घर पहुंचा। यहां पत्नी को छोड़कर वापस घर चला गया। देर शाम दोबारा वापस आया। ससुर आफताब ने उसे एक लाख रुपये दिए। उसके बाद नौशाद पैसे लेकर निकला और सिरसी कोटवा के पास हादसे का शिकार हो गया। उसकी बाइक...