मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद । विकास खंड-जमालपुर की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गये है। इससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणो ने विभाग से क्षतिग्रस्त सड़कों दुरूस्त कराने कि मांग की है। जल जीवन मिशन द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गयी सड़कें भी जगह-जगह बरसात में बैठकर खतरनाक हो गयी है।वाहन अक्सर उन गड्ढों में फस कर पलट जा रहें हैं तथा वाहन चालक घायल हो जा रहें हैं।शासन प्रशासन के उपेक्षात्मक रवैये से ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है। क्षेत्र के ग्राम पंचायतों की ग्रामीण सड़कें,संपर्क मार्ग,गली खड़ंजा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये है।ग्रामीणों के काफी शिकायतों के बाद भी सड़कों की मरम्मत नही...