Mirzapur News: संसद के परिसीमन प्रस्ताव का अधिवक्ताओं ने की आलोचना
मिर्जापुर, नवम्बर 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। मिर्जापुर अधिवक्ता संघ के सभाकक्ष में शनिवार को अध्यक्ष कमलेश दुबे की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में संसद में परिसीमन कर सांसदों की संख्या बढ़ाने और संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर विचार किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने सोच-विचार करने के बाद संसद के सदस्यों की संख्या निर्धारित की थी। इसमें किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी करना संविधान की मूल अवधारण के विरूद्ध होगा। अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि जिस प्रकार संसद के सदस्यों की संख्या में वृद्धि का प्रस्ताव है,उससे आभास हो रहा है कि संसद भविष्य में कानून बनाने की व्यवस्था न होकर भीड़ तंत्र में तब्दील हो सकता है। यह भी पढ़ें- सभी सांसदों से विरोध करने की अपील, लोकतंत्र के लिए बताया खतरा; परिसीमन बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.