Mirzapur News: संदिग्ध हाल में ट्रेन में से कटकर दो मजदूर की मौत
मिर्जापुर, सितम्बर 3 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कैलहट गांव में अलग-अलग स्थानों पर बीती रात ट्रेन से कटकर दो मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में एक की दीक्षितपुर व दूसरे की पहचान जगरनाथपुर निवासी के रुप में हुई है।
पहली घटना चुनार कोतवाल विजयशंकर सिंह ने बताया कि कैलहट गांव के पास ट्रैक पर रात में एक व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। आस-पास के ग्रामीणों और सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने का प्रयास किया गया। दूसरे दिन सोशल मीडिया से शव की पहचान प्रयागराज जिले के करछना थाना क्षेत्र के खाईपुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुनील केसरवानी के रुप में हुई। मृतक मजदूर था। चुनार के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.