मिर्जापुर, नवम्बर 9 -- Mirzapur News: जिगना(मिर्जापुर)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत गाजीपुर गाँव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आगलगी की घटना में किसान का रिहायशी मड़हा जलकर राख हो गया। आगलगी से डेढ़ लाख का सामान जल गया। गाँव निवासी पृथ्वीपाल बिंद पत्नी व बच्चों के साथ मड़हे में सो रहा था। अचानक 11 बजे रात में मड़हा जलने लगा। आग लगने की आहट पर जगे किसान ने पत्नी बच्चों को बाहर निकाल लिया। शोर मचाने पर जुटे पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया तब तक मड़हा जल गया। किसान ने बताया कि एक सप्ताह तक प्रयागराज में फूल बिक्री कर दीपावली पर घर आया था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बिजली के शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, गैस सिलेंडर फटा 65 हजार नकदी व गृहस्थी का सारा सामान अनाज पंप सेट मशीन और पाइप अगलगी की भेंट चढ़ गई।

हिं...