Mirzapur News: संदिग्ध युवतियों के गैंग का वसूली करते वीडियो वायरल
मिर्जापुर, अगस्त 25 -- Mirzapur News: राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के किसान इंटर कालेज के सामने रेलवे अंडरब्रिज के पास सोमवार की सुबह संदिग्ध युवतियों के गैंग का राहगीरों से वसूली करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियां मार्ग से गुजरने वाले लोगों को रोककर जबरन रुपये वसूल रही हैं। रुपये न देने पर राहगीरों को परेशान कर रही हैं। एक राहगीर ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसने पुलिस को बुलाने की बात कही, इतने में सभी युवतियां सोनभद्र की ओर भाग निकलीं। राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहाकि यदि ऐसा कोई मामला आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.