मिर्जापुर, अगस्त 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व किशोरी की मौत हो गई। अहरौरा संवाद अनुसार क्षेत्र के मझवां गांव निवासी 60 वर्षीय फेकनी देवी पत्नी गुल्लू बुधवार को शेखवा गांव के सीवान में धान की रोपाई करने गई थी। उसी दौरान अचानक वह अचेत हो गई। परिजन आनन-फानन में महिला को अहरौरा स्थित निजी अस्पताल में ले गए। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला को सर्प ने डस लिया। जिससे मौत हो गई है। अहरौरा थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की घटना की कोई जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच हलिया संवाद अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव में 15 वर्ष...