Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की मौत
मिर्जापुर, अक्टूबर 1 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । देहात कोतवाली क्षेत्र के बरियापट्टी भोड़सर गांव में मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। परिजन किसी जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत होना बता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के बरियापट्टी भोड़सर गांव निवासी संतोष ने बताया कि उनका पुत्र 23 वर्षीय आकाश प्रजापति ट्रक चालक था। ट्रक चलाकर अपनी आजीविका चलाता था। वह मंगलवार की शाम को बकरी चराने गया था। वहां उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। घर लौटने पर अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे। यहां उसे भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.