Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत
मिर्जापुर, जुलाई 23 -- Mirzapur News: राजगढ़। थाना क्षेत्र के दरवान गांव में गुरुवार की भोर संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव लेकर घर चले गए। क्षेत्र के दरवान गांव निवासी 60 वर्षीय तेजबली किसान थे। बुधवार के शाम भोजन करने के बाद घर में सोए थे। गुरुवार की भोर लगभग चार बजे अचानक उनके पेट व सीने में दर्द उठा। कुछ देर में अचेत हो गए। परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ अधीक्षक डॉ संतलाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति को अचेत अवस्था मे लेकर उसके परिजन अस्पताल आए थे। जिसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव को लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.