मिर्जापुर, जुलाई 5 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बौंता बिशेषर गांव में रविवार की दोपहर ढाई बजे दिन में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से रिहायशी मड़हा जलकर राख हो गया। सबमर्सिबल मोटर पंप चलाकर पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया।गांव निवासी माताम्बर बिंद का बस्ती के मध्य रिहायशी मड़हा है। अचानक आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। महिलाओं व बच्चों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। खूंटे से बधी भैंस आग की लपटों से झुलस गई। पीड़ित ने बताया कि अगलगी की घटना में घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। चारपाई, बिस्तर, बर्तन, कपड़ा के अलावा पांच कुंतल भूसा और सात कुंतल अनाज आग की भेंट चढ़ गया। तीन साइकिल भी जलकर नष्ट हो गई।ग्राम प्रशासक शोभनाथ बिंद ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से सहायता दिलाने की मांग की है। ...