Mirzapur News: संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ
मिर्जापुर, अगस्त 10 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सीखड़ विट्ठलपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के परिसर में सात दिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिवस रविवार की शाम को आचार्य आशू मिश्रा ने यजमान जनार्दन मिश्रा से हनुमानजी महाराज के विग्रह मूर्ती एवं व्यासपीठ का विधि-विधान से पूजन कराया।बद्रिका आश्रम वृंदावन से पधारे कथा वाचक पं. विश्वकांताचार्य महाराज ने श्रीराम कथा का शुभारंभ करते हुए श्रीराम चरित मानस के महात्म और मंगला चरण कर गुरु वंदना की। इसके बाद श्रोताओं को रामकथा का रसपान कराया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित कपिल देव पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रोता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.