Mirzapur News: श्री विंध्य प्राचीन राम लीला 27 अक्तूबर से होगा
मिर्जापुर, अक्टूबर 8 -- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। धार्मिक नगरी मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में सुप्रसिद्ध अति प्राचीन श्री विंध्य प्राचीन राम लीला कमेटी विंध्याचल 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक होने वाले रामलीला के लिए तैयारियों को लेकर गुरुवार को संस्था के मंत्री आदर्श उपाध्याय के नेतृत्व में आदित्य वाटिका में एक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कमेटी ने डिजिटल टीवी स्क्रीन एवं लाइव टेलीकास्ट रामलीला प्रस्तुत करने पर सहमति बनी। मुकुट पूजन के साथ शुरू रामलीला प्रारंभ होगा। बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्य के साथ कमल मिश्रा, प्रशांत द्विवेदी, रामेश्वर त्रिपाठी, शिखर गिरी, विक्रम मिश्रा, देवी दीक्षित, उत्सव पाण्डेय, धीरेन्द्र पाण्डेय, अमन सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.