मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: चुनार,(मिर्जापुर) चुनार नगर के गंगेश्वर नाथ स्थित राम मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।कन्हैया जी के मंदिर को फूल और पत्तियों से सजाया गया था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र छोटे गुरु रहे। उन्होंने विधि-विधान से कन्हैया जी का पूजन-अर्चन किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। पूजन के दौरान मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रहा। इस अवसर पर देर रात तक भजन संध्या का कार्यक्रम चलता रहा। देवेंद्र झा व राघवेंद्र शर्मा ने बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां 'नंद घर आनंद भयो', श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी' जैसे भजनों पर पूरा माहौल कृष्णमय हो गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: कान्हा की छठी पर भक्त उत्सवी रंग में स...