मिर्जापुर, सितम्बर 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के बेलतर में चल रहे संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस पर कथा व्यास पंडित विष्णु धर द्विवेदी ने प्रद्युम्न की कथा को श्रवण कराया। इसके बाद कलंक निवारण करने वाली कथा को श्रवण कराया। कहा कि कोई भी प्राणी यदि इस कथा को सुनता है तो उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। जीवन में लगा हुआ कलंक मिट जाता है। इसके बाद बहुत ही सुंदर उषा अनिरुद्ध मिलन की कथा सुनाई। परीक्षित मोक्ष की कथा को सुनाकर विश्राम कराया। महेंद्र देव पांडेय, डंगर गुरु, आशीष मिश्रा, राधे मिश्रा, पीयूष गोयल, देवकीनंदन, आरती देवी आदि कथा सुनकर भाव विभोर हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...