मिर्जापुर, सितम्बर 30 -- Mirzapur News: नरायनपुर (मिर्जापुर)। वाराणसी के भागवत कथा मर्मज्ञ पं. विष्णु शंकर महराज ने बैकुंठपुर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कहा कि जो मनुष्य भागवत कथा का श्रवण करता है उस जीव का परम कल्याण होता है। भवसागर को पार कर मोक्ष को प्राप्त हो जाता है। पितरों को स्वर्ग मिल जाता हैं। भागवत कथा का आयोजन करने से अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है। उन्होंने भागवत कथा वाचन के दौरान बताया कि ब्रह्मा ने बताया कि तराजू के एक पलड़े में भागवत कथा तो दुसरे पलड़े में अमृत कलश रख दिया जाय फिर भी भागवत कथा भारी है। उन्होंने भक्ति के पुत्र ज्ञान और बैराग व कलयुग के आगमन व प्रभाव पर विस्तृत चर्चा किया। सनकादिक व नारद प्रसंग में नारद को सनद कुमार ने बताया कि तपस्या, योग , समाधी से जो नहीं मिलता वो भागवत कथा ध्यान पूर्...