Mirzapur News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव:दधिकांदो मेला में उमड़ी भीड़
मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के लोवर लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को दधिकांदो मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण आकर्षक झांकी निकाली गई। रथ पर विराजमान श्रीराधा-कृष्ण तहसील गेट से शुरू होकर साहब राम गोला,सर्राफा बाजार लोअर लाइन से गोला बाजार, चौक बाजार, गंगेश्वर नाथ राघव जी मंदिर, पुरानाथाना, भरपुर , लाल दरवाजा होते हुए तहसील गेट पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विद्या प्रकाश कुशवाहा, मुसाफिर यादव, रवि यादव, यादवेंद्र यादव, प्रीतम कुशवाहा, रवि विश्वकर्मा, मनोज कुमार कुशवाहा, पुनवासी यादव, संजू कुमार, अभिनव कुमार, नरेश यादव, दिनेश पटेल आदि भक्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.